अर्थ व्यवस्था और शांति की संस्था आईईपी ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि अफगानिस्तान निरंतर दूसरे साल भी विश्व में आतंकवाद का सब से बड़ा शिकार रहने वाला देश बना है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान, 41 फीसद लोगों की आतंकवाद से मौत के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी आतंकवाद में सब से अधिक ग्रस्त होने वाले देश के रूप में जाना गया है।
यह रिपोर्ट एसी दशा में प्रकाशित हुई है कि जब अमरीका लगभग दो दशकों से अफगानिस्तान में इस दावे के साथ उपस्थित है कि वह इस देश में शांति व सुरक्षा स्थापित करेगा।
यह एसी दशा में है कि इस देश में अमरीका के नेतृत्व में तैनात विदेशी सैनिक भी आम नागरिकों की मौत की एक बड़ी वजह हैं।
आईईपी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष पूरी दुनिया में होने वाले कुल आतंकवादी हमलों में से आधे हमले केवल अफगानिस्तान में हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल पूरी दुनिया में 13 हज़ार 826 लोग आतंकवादी घटनाओं में मारे गये हैं जिनमें से 5 हज़ार 700 लोग अफगानिस्तान में मारे गये।
इराक़, नाइजेरिया, सीरिया, सोमालिया, यमन , पाकिस्तान और भारत का नंबर इसके बाद आता है।